संक्रमण की रफ्तार धीमी, 201 हुए स्वस्थ्य

0
473

बक्सर खबर। लॉकडाउन का अच्छा प्रतिफल सामने आ रहा है। संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ी रही है। शुक्रवार को जिले में कुल 45 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं दूसरी तरफ 201 लोग स्वस्थ्य हुए। इससे एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी दिख रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 874 लोग फिलहाल संक्रमित हैं। जबकि यह आंकड़ा एक पखवारा पहले दो हजार के लगभग था। वहीं दूसरी तरफ 3 लोगों की मौत भी पिछले चौबीस घंटे में हुई है। अब तक कुल 98 लोगों की मृत्यु इस संक्रमण के कारण हो चुकी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here