दलसागर में ईट की ढेर से मिली नागिन

0
1047

-एक की तलाश जारी, मिले बीस अंडे
बक्सर खबर। सांप का जिक्र होते ही लोग डर जाते हैं। अगर यह पता चल जाए की अमुक जगह नाग है। तो फिर वहां कोई जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। आज गुरुवार को ऐसी ही सूचना दलसागर गांव से मिली। वहां स्थित सरकारी स्कूल के भवन के पास दो नाग देखे गए। ग्रामीण गोपाल कुमार सिंह ने इसकी सूचना स्नेक रेस्क्यूअर हरिओम चौबे को सूचना दी।

वे वहां पहुंचे और ईट को हटाना शुरू किया। लगभग 15-20 अंडे मिले। फिर ईटों को हटाया गया तो एक नागिन पकड़ी जा सकी। लेकिन, दूसरी अंदर चली गई। ईट ज्यादा होने के कारण उसे नहीं पकड़ा जा सका। लेकिन, दोबारा इसके लिए अगले दिन अभियान चलाने की बात हुई। हरिओम ने बताया अंडे को दो माह तक एक मिट्टी के बर्तन में रखा जाएगा।

-ऐसे दिखते हैं सांप के अंडे

जिसके अंदर मिट्टी और सूखे पत्ते रहेंगे। फिर जब बच्चे बाहर आ जाएंगे। तो उन्हें छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया साप के अंडे लंबे होते होते हैं। जिसे देखकर पहचाना जा सकता है। एक नागिन कितने अंडे देती है। उन्होंने कहा कोबरा प्रजाति के सांप 20 से 40 अंडे देखते हैं। वहां अभी कुछ और अंडे होंगे। उन सभी को बाहर निकाला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here