समझ न सूझबूझ : खतरे में जान

0
492

बक्सर खबर। ऐसी भी क्या मजबूरी। एक ही बाइक पर पूरा परिवार सवार होकर निकला है। इनसे यह कौन पूछे आपने मास्क नहीं लगाया। हेलमेट तो दूर की बात है। दो जन और उनके साथ तीन बच्चे। पांच लोग, सवारी कर रहे हैं। जोर से ब्रेक लगा तो आगे बैठे बच्चे को खतरा। गाड़ी झटके से रुकी तो पीछे बैठी महिला को खतरा। क्योंकि दो-दो बच्चे वह संभाल रही है। ऐसी दो घटनाएं पिछले माह डुमरांव अनुमंडल में हो चुकी है।

ब्रह्मपुर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई। युवक अपनी भाभी को छोडऩे आरा जा रहा था। उसके साथ दो बच्चे भी थे। किसी को नहीं बचाया जा सका। उससे कुछ दिन पहले डुमरांव से अपने ससुराल जा रही महिला के साथ ऐसा हुआ। उसे नटवार जाना था। रास्ते में बे्रकर पर गोद का बच्चा गिरने को हुआ। मां उसे बचाने के क्रम में नीचे गिरी। मौके पर मौत हो गई। ऐसे घटनाओं से लोग कब सीख लेंगे। वहीं जानें। (यह तस्वीर हमें मठिला के रहने वाले सुजीत कुमार ने भेजी है। )

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here