आरएसएस ने की गंगा घाटों की सफाई

0
397

बक्सर खबर : नगर के सभी गंगा घाटों की सफाई का अभियान रविवार को राष्ट्रीय स्वयं संघ ने चलाया। नाथ घाट से गंगा समग्र अभियान के तहत यह प्रयास शुरु किया गया। प्रथम चरण में संजय जी, प्रकाश पांडेय, मुन्ना उपाध्याय आदि सभी लोग शामिल हुए। वहां से काफिला रामरेखा घाट पहुंचा। जहां चिंटू वर्मा के साथ नगर भाजपा के कई स्वयं सेवक वहां पहुंच गए। फिर तो यह कारवां कई घाटों तक चलता गया। सफाई का यह अभियान छठ पर्व तक जारी रहेगा।

प्रचार प्रमुख चंदन कुमार ने बक्सर खबर को बताया शहर के व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गंगा घाट के अलावा स्वयं सेवक अपने मुहल्लों में गलियों की सफाई का कार्य भी करते हैं। भारतीय धर्म परंपरा में हमारे लिए हर त्योहार उतना ही महत्वपूर्ण है। लेकिन छठ की बिहार में विशेष मान्यता है। इस लिए गंगा घाटों की सफाई के साथ हम लोगों से यह आग्रह करते हैं। आप मां गंगा को दूषित होने से बचाए। तभी आने वाली पीढिय़ां इस महत्व को समझ पाएगी।

रामरेखा घाट पर सफाई करते स्वयं सेवक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here