सदर अस्पताल के एक्सरे ऑपरेटर से लूट

0
465

बक्सर खबर। सदर अस्पताल के एक्सरे ऑपरेटर टुनटुन राय को अपराधियों ने लूट लिया। घटना बुधवार की रात साढ़े आठ बजे के लगभग आई टी आई मैदान के पास हुई। वे अस्पताल से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। आई टी आई मैदान के सामने ही एक गली में रहते हैं। रोज की दिन चर्या के अनुरुप वे बाइक से चले जा रहे थे। तभी दूसरी बाइक पर सवार अपराधियों ने उन्हें टक्कर मार दी।

बाइक लिए वे गिर पड़े। इतने में एक युवक ने नीचे उतरकर उनके उपर पिस्तौल तान दी। पहले उन लोगों ने उनका फोन लिया। फिर देखा गले में मोटी सोने की चेन है। वे भी झटक ले गए। इसकी सूचना राय ने नगर थाना को दी। मौके पर पहुंची टीम ने वहां से एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। जो पिस्टल कौक करने के दौरान वहां गिरा था। ऐसा पीडि़त ने मीडिया को बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here