चुनावी चकल्लस : छोटे सिंह भी हो सकते हैं उम्मीदवार

0
2654

बक्सर खबर। जिले के चर्चित दबंग कृष्णानंद सिंह उर्फ छोटे सिंह, विधानसभा चुनाव में ताल ठोक सकते हैं। ऐसी चर्चा इन दिनों शहर ही नहीं पड़ोस के जिले रोहतास तक हो रही है। वे कहां से चुनाव लड़ेंगे। किसी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। यह पूछने पर उन्होंने स्पष्ट नहीं किया। लेकिन, जब व्यक्ति पहले से ही चर्चा में हो। तो उसकी दावेदारी राजनीति में स्वत: हलचल खड़ी कर देती है। कृष्णानंद सिंह का नाम भले ही छोटे हो। लेकिन, उनका कद और औकात दोनों छोटा नहीं। लेकिन, यहां चौंकाने वाली बात यह है कि वे इससे पहले राजनीति में बहुत दिलचस्पी नहीं रखते थे।

लेकिन, इस बार जो बाते सामने आ रही हैं। वह स्पष्ट इशारा कर रही है। कहीं न कहीं खिचड़ी पक रही है। एक जानकार ने तो यहां तक बताया। वे दिनारा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। उनकी तैयारी चल रही है। दल कौन सा होगा? इस सवाल का जवाब तो नहीं मिला। लेकिन, उसने इशारे में यह जरुर कहा। महागठबंधन के प्रत्याशी हो सकते हैं। इस चर्चा ने एक तरफ जहां राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। वहीं दूसरी तरफ बक्सर जिले के राजनीतिक पहलवानों ने राहत की सांस ली है। चलो यहां ताल नहीं ठोकी। नहीं तो परेशानी होती।
नोट : चुनावी चकल्लस में हम चर्चा करेंगे वैसे लोगों की। जो विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार हो सकते हैं। जो हमारे संपर्क में आएंगे। हम उनकी तस्वीर आपके सामने रखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here