सडक हादसे में युवक की मौत, किशोरी की हालत नाजुक

0
2942

बक्सर खबर : राष्ट्रीय राजमार्ग 84 पर कृतसागर गांव के पास सोमवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया। स्कार्पियो व बाइक की सीधी टक्कर में चालक की मौत हो गई। पीछे बैठी किशोरी भी बुरी तरह घायल है। घटना साढ़े छह बजे के लगभग की है। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने पास के रघुनाथपुर पीएचसी में पहुंचाया। जहां युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी पहचान गोविंद जी पाठक नियाजिपुर के रुप में हुई है।

किशोरी की पहचान नियाजीपुर गांव निवासी के रुप में हो रही है। पुलिस का कहना है स्कार्पियो भी पास के चाट में जा फंसी है। चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया है। रघुनाथपुर में तैनात डा. उदय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी की हालत भी बहुत नाजुक है। उसके बारे में अभी कुछ भी नहीं का सकता। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसा कितना गंभीर रहा होगा। एक टक्कर में दो लोगों की जान पर बन आई। मामले की जांच में कृष्णाब्रह्म की पुलिस जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here