‌‌‌पकड़ा गया सोलह वर्षो से फरार चल रहा रिंकू यादव

0
3028

बक्सर खबर। डुमरांव अनुमंडल की पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे रिंकू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार उसके खिलाफ बक्सर, रोहतास और आरा में 25 से अधिक मामले दर्ज हैं। अपने जिले में सर्वाधिक मामले ब्रह्मपुर थाने में हैं। जिले की पुलिस को उसकी तलाश लंबे समय से थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि रिंकू यादव एक शादी में शामिल होने जिले में आया है। वह मूल रुप से नावानगर थाना के खोचरियांव गांव का निवासी है। पुलिस ने जाल बिछाया और उसकी तलाश शुरू कर दी।

अंतत: पुलिस को सफलता मिली और उसे कोरानसराय थाना के चौगाई मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। डुमरांव डीएसपी केके सिंह ने पूछने पर बताया कि इसके खिलाफ लूट, छिनैती, हत्या जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। 2004 से इसकी तलाश जिले की पुलिस को थी। यह ऐसा अपराधी है। जिसने कई गिरोह के साथ काम किया है। पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरा के पिरो थाना अंतर्गत हत्या के मामले में उसकी गिरफ्तारी वहां की पुलिस ने की थी। लेकिन, वह जमानत पर बाहर आया। इसकी भनक किसी को नहीं लगी। लेकिन, अब जाकर वह जिला पुलिस की गिरफ्त में आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here