जन सुराज की बैठक में पंचायत और प्रखंड स्तर तक ढांचा मजबूत करने की बनी रणनीति बक्सर खबर। जन सुराज पार्टी की जिला कोर कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री रघुबर सिंह ने किया। बैठक में संगठन को पंचायत और प्रखंड स्तर तक मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को अधिक सक्रिय और जन-सरोकारों से जोड़ने पर बल दिया। बैठक में पिछली संगठनात्मक कमियों और अनुभवों की भी समीक्षा की गई। जमीनी स्तर पर समर्पित कार्यकर्ताओं को जोड़ने और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर सहमति बनी।
जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने कहा कि जन सुराज पार्टी बिहारियों के मान-सम्मान और आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं का पलायन रोकना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जब तक युवाओं को अपने राज्य में सम्मानजनक रोजगार और बेहतर भविष्य नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा। बैठक में पूर्व विधायक एवं राज्य सलाहकार समिति सदस्य श्रीकांत पाठक, कोषाध्यक्ष विजय कुमार पाठक, जिला मुख्य प्रवक्ता शुभ नाथ यादव, जिला मुख्य महिला प्रवक्ता रीना शर्मा, युवा अध्यक्ष अजित सम्राट, लोकसभा प्रभारी दिवाकर पाठक, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष जयशंकर सिंह, बुद्धिजीवी विचार मंच के अध्यक्ष डॉ. विष्णु देव तिवारी तथा राज्य सलाहकार समिति सदस्य हसन खान समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
































































































