निजी अस्पतालों में रेड, आगे भी कार्रवाई की चेतावनी

0
932

-विभाग ने कहा किसी का निबंधन नहीं, विभाग पर उठ रहे सवाल
बक्सर खबर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को शहर के छह अस्पतालों में रेड की। विभाग द्वारा जारी सूची में जिन अस्पतालों के नाम हैं। उसमें किसी का निबंधन स्वास्थ्य विभाग से नहीं है। अस्पतालों के नाम है न्यू बुद्धा व गंगोत्री सेवा सदन दोनों मल्लहचकियां, नील हॉस्पीटल चरित्रवन, विमला सेवा सदन व राधिका सेवा सदन दोनों बाइपास रोड, वीके ग्लोबल अस्पताल गोलंबर। जांच में पाया गया कि कई को झोला छाप चिकित्सक चला रहे हैं। कुछ के यहां विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है। अन्य मानकों जैसे प्रदूषण कंट्रोल मैनेजमेंट, अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं हैं।

इन संस्थानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई गुरुवार को दिन में हुई। शाम में इसका प्रेस बयान जारी किया गया। जिसमें यह चेतावनी दी गई है। जिले में यह अभियान चलेगा। स्वास्थ्य विभाग का उडनदस्ता आगे भी छापामारी करेगा। वहीं इस व्यवस्था के खिलाफ सवाल भी उठ रहे हैं। आखिर महकमे की इस कार्रवाई के पीछे का कनेक्शन क्या है। पहले से कई अस्पताल चल रहे हैं। आखिर इतने दिनों बाद जांच क्यूं हुई। बहुत से अस्पताल हैं। जिनकी जांच नहीं होती। उसका कारण क्या है। बहरहाल विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति तो जरुर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here