‌‌‌डुमरांव में कृषि बिल के खिलाफ माले का चक्का जाम

0
251

बक्सर खबर। राज्य व्यापी बंद के समर्थन में भाकपा माले के कार्यकर्ता आज शनिवार को डुमरांव शहर में प्रदर्शन करते दिखे। इनका नेतृत्व स्थानीय विधायक अजीत कुशवाहा कर रहे थे। उन्होंने कहा लॉकडाउन के दौरान तीन बिल पास हुए हैं। जो किसानों और उनकी फसल को बर्बाद कर देंगे। यह सरकार द्वारा भूमि हड़पने की साजिश है। आने वाले समय में किसान कॉरपोरेट के गुलाम हो जाएंगे।

प्रदर्शन करते लोग डुमरांव थाना के पास जमा हुए और आधे घंटे तक वहां मुख्य पथ को जाम रखा। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया। इस दौरान शुकराम, बीरेन्द्र सिंह, हरेन्द्र राम, ललन प्रसाद, भदेसर साह, जगनरायण मुसहर, धनजी, कन्हैया पासवान, अरमान अंसारी, मुंशी पासवान, अशोक शर्मा, भगवान दास, शंकर तिवारी, रिंकू कुरैशी, विनोद रजक, विकास कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, संजय शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here