बम और राइफल के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

0
1985

-चल रही है पूछताछ, शनिवार को होगी पीसी
बक्सर खबर। डुमरांव अनुमंडल की पुलिस ने शुक्रवार को ध्रूव तिवारी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक हैंड ग्रेनेड व कंट्री मेड राइफल बरामद हुई है। सूचना के अनुसार वे नावानगर थाना के बैजनाथपुर गांव के निवासी हैं। उनके पास यह हथियार और घातक बम कहां से आया। इस सिलसिले में पुलिस पूछता कर रही है। इस संबंध में अधिकारियों ने बताया उन्हें कोरानसराय इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ चल रही है।

इसके बारे में विस्तृत जानकारी शनिवार को पीसी के दौरान दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई एसआईटी की सूचना पर हुई है। ऐसा माना जा रहा है। इस घटना में कोई राजनीतिक साजिश हुई है। यह हथियार किसी को फंसाने के लिए मंगाए गए थे। लेकिन, योजना सफल होने से पहले ही पुलिस को इसकी भनक लग गई। आज शुक्रवार को हुई छापामारी में उसे बरामद कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here