उपचार के अभाव में गरीब की मौत

0
1459

– दुखी परिवार को है प्रशासन से मदद की दरकार
बक्सर खबर। इस लॉकडाउन ने बहुत लोगों को परेशान किया है। जो पूर्व से लाचार हैं। उनकी समस्या सबसे ज्यादा गंभीर है। कृष्णाब्रह्म के रहने वाले पिंटू की तीन दिन पहले मौत हो चुकी है। उनके चचेरे भाई जैबुल नट ने बताया कि उसकी मौत उपचार के अभाव में हो गई। वह पहले से बीमार चल रहा था। हम लोग उसे उपचार के लिए बाहर ले जाना चाहते थे। लेकिन, लॉकडाउन की कहीं नहीं जा सके।

अंतत: उसकी मौत हो गई। महज 30 वर्ष की उम्र में उसकी हुई मौत से परिवार अनाथ हो गया है। घर में बेवा पत्नी और दो बच्चे हैं। उन्हें इस विकट परिस्थिति में कुछ मदद की दरकार है। हमने मुखिया को भी सूचना दी। लेकिन, हमारी किसी ने नहीं सूनी। यह परिवार कृष्णाब्रह्म चौक के पास ही रहता है। दुखी परिवार को प्रशासन से उम्मीद है। इस संकट की घड़ी में मदद जरुर मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here