चालीस पुलिस वालों को किया गया कोरंटाइन

0
2722

-छुट्टी के बाद लौटे हैं ड्यूटी पर
बक्सर खबर। पुलिस के 40 सिपाहियों और पदाधिकारियों को कोरंटाइन किया गया है। यह वे लोग हैं। जो लॉकडाउन से पहले छुट्टी पर गए थे। उसके बाद अपने-अपने गृह जिले में फंस गए थे। यह समस्या सिर्फ अपने जिले की नहीं थी। अन्य जिलो में भी ऐसी स्थिति आई थी। अब उन्हें धीरे-धीरे वापस बुलाया जा रहा है। सूचना के अनुसार जिले के कुल 140 सिपाही पर पदाधिकारी विभिन्न कारणों से दूसरी जगह फंसे हैं। इसी बीच जिले में कोरोना संक्रमित क्षेत्र की पहचान हुई। तीन किलोमीटर के इलाके को सील कर दिया गया।

ऐसे में पुलिस वालों की कमी खलने लगी। इस लिए ऐसे लोगों को वापस बुलाया जा रहा है। लेकिन, बाहर से आने वालों को ड्यूटी पर नहीं लगाया जाना है। इस स्थिति में उन्हें चौदह दिन तक कोरंटाइन कर रखा जाना है। इसके लिए पुलिस लाइन में ही केन्द्र बनाया गया है। शुक्रवार को एसपी यूएन वर्मा वहां पहुंचे। जहां चालीस जवानों को रखा गया है। उन सभी का उन्होंने हाल जाना। साथ ही यह हिदायत दी। पूरी सख्ती के साथ आप इसका पालन करें। क्योंकि नियमों की अनदेखी भारी पड़ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here