पोल खोल : कप्तान बदले और कोतवाल भी, नहीं थम रहा जुआ

0
1169

बक्सर खबर : दिवाली आ गई है। शहर ही नहीं जिले में जुए के अड्डे चल रहे हैं। धंधे बाज मजा काट रहे हैं। युवा बर्बाद हो रहे हैं। इस बीच लोगों को उम्मीद जगी थी। नए कप्तान आए हैं। शहर के कोतवाल भी बदल गए हैं। जुए के यह अड्डे तो जरुर बंद होंगे। लेकिन हुआ इसके विपरीत। जो चल रहे थे वे बंद हुए नहीं कुछ और नए खुल गए। इसकी सूचना देने वालों ने कहा शहर में जुए का धंधा चरम पर है। पहले वाले कप्तान की दहशत थी। क्योंकि जुए के खेल में वसूली के खिलाफ ऐसा अभियान चलाया। जिससे पुलिस वाले भी नहीं भुल पाएंगे। एक दरोगा समेत छह पुलिस वालों को उन्होंने एक बार में निलंबित कर किया था।

लेकिन अब जिले की पुलिसिंग भी जुए के धंधे की तरह है। अर्थात पब्लिक जुआ होते देख रही है। पुलिस सिस्टम के साथ जुआ खेल रही है। जहां जैसे चल रहा है चलने दो। अपना क्या जा रहा है। कुछ लोगों ने बताया इन अड्डो से पुलिस को मोटी वसूली हो रही है। शहर के सबसे मशहूर अड्डे गजाधर गंज इलाके में चल रहे हैं। सिर्फ जुआ ही नहीं यहां तो गेसिंग लाटरी का धंधा भी चल रहा है। यही हाल शहर के कई होटलों में भी यह धंधा जोरो पर है। हो भी क्यों नहीं दिवाली ने इसे पंख जो लगा दिए हैं।
बगेन से पाठक की शिकायत
बक्सर : बक्सर खबर के एक पाठक ने सोमवार को फोन किया। उसने कहा भैया एक आग्रह है। हमारे यहां भयंकर जुआ हो रहा है। इसमें थाना शामिल है या नहीं। कह नहीं सकते। पर चौकीदार तो जरुर शामिल है। क्योंकि वह प्रतिदिन वहां जाता है। वहां से उसे तय राशि मिलती है। उन्होंने कोई साक्ष्य नहीं उपलब्ध कराए। इस लिए हमने भी उसका नाम प्रकाशित नहीं किया।
क्या कहते हैं एसपी
बक्सर : कप्तान ने कहा शहर में ऐसा हो रहा है तो उस पर नकैल कसी जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। हमारे संज्ञान में मामला आ गया है। ऐसा करने वाले कोई भी हों। कप्तान का रुख देख यह ज्ञात हुआ। वे पूरे तेवर में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here