औद्योगिक इलाके में युवक को मारी गोली, दो गिरफ्तार

0
2101

-पुरानी रंजिश हो सकती है वजह, पांच-छह लोगों पर घायल को शक
बक्सर खबर। बाइक से दो युवक सिमरी की तरफ जा रहे थे। तभी उन्हें औद्योगिक थाना के गडऩी मोड के पास दो बाइक सवार युवकों ने रोका। पहले हालचाल पूछा फिर गोली चला दी। गोली आदित्य प्रकाश शांडिल्य के दाहिने बाजू में लगी। युवक बाइक छोड़ वहां से भाग निकला। घटना शुक्रवार सुबह सवा दस बजे के लगभग की है। युवक ने एसपी को फोन किया। पन्द्रह मिनट के अंतराल पर औद्योगिक थाने की टीम वहां पहुंची। घायल को अस्पताल लाया गया।

जहां उसने बताया मेरी हत्या का प्रयास किया गया। मैंने भाग कर अपनी जान बचाई है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिट्टू शुक्ला व महेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उसने अपने बयान में पांच-छह लोगों का उल्लेख किया है। ऐसा थानाध्यक्ष दिनेश मलाकार ने बताया। घायल ने अस्पताल में मीडिया के लोगों को बताया कि मैं अहिरौली से अपनी मौसी गांव सिमरी प्रखंड के केशोपुर जा रहा था। बाइक पर मेरे साथ मौसी का लड़का सोनू कुमार मिश्रा भी मौजूद था। हम दोनों ने सरपट भाग कर अपनी जान बचाई। एक जगह छिप कर एसपी को फोन किया।

सदर अस्पताल घायल का हालचाल लेते राजपुर के विधायक विश्वनाथ राम

वहीं दूसरी तरफ सूत्रों ने बताया इस घटना में पुरानी रंजिश हो सकती है। पिछले वर्ष अहिरौली बांध पर एक युवक की हत्या हो गई थी। आदित्य उस मामले में अ प्राथमिकी अभियुक्त था। फिलहाल यह जमानत पर है। जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वे लोग भी उस परिवार से संबंधित हैं। जिसकी हत्या पूर्व में हुई है। वैसे पुलिस पूरे मामले की तस्दीक में जुटी है। सच क्या है जल्द ही खुलकर सामने आएगा। घायल का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। क्योंकि गोली बाजू में लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here