गांजा तस्करी के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार, बाइक जब्त

0
1056

बक्सर खबर। सिमरी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की शाम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। सूचना के अनुसार पल्सर बाइक से संतोष कमकर उर्फ चुलबुल उत्तर प्रदेश की तरफ जाने के फिराक में था। वह कोइलवर तटबंध के रास्ते पीपी पुल की तरफ बढ़ रहा था। पुलिस को सूचना मिली तो वह उसके पीछे लगी।

वह जिले की सीमा से बाहर न चला जाए। समय रहते उसे पुलिस ने घेर लिया। तलाशी ली गई तो उसके पास से 7 किलो 41 ग्राम गांजा बरामद हुआ। सूत्रों के अनुसार वह बलिहार गांव का निवासी है। क्या पूर्व से उसके खिलाफ इस तरह के मामले दर्ज हैं। इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here