जमीन के विवाद में जमकर मारपीट, कई लोग घायल

0
2006

बक्सर खबर। आपसी सामंजस्य न रहने के कारण पड़ोसी एक दूसरे के दुश्मन बनते जा रहे हैं। सिकरौल थाना के बैकुण्ठपुर गांव में शुक्रवार को ऐसा ही हुआ। जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष के दर्जन भर से ज्यादा लोग आपस में भीड़ गए। जमकर लाठी चली। चार-पांच लोग घायल हुए। सभी सदर अस्पताल आए। सदर अस्पताल पहुंचे लोगों ने बताया कि विवाद में पन्द्रह बीस लोग शामिल थे।

एक पक्ष से मदन उपाध्याय व दूसरे पक्ष से शिवजी उपाध्याय का विवाद था। अधेड़ मदन उपाध्याय भी घायल होकर अस्पताल पहुंचे थे। उनके सर में चोट आई थी। वहीं दूसरी तरफ शिवज उपाध्याय पक्ष के अनिल उपाध्याय व मिक्की उपाध्याय घायल हुए थे। दूसरे पक्ष के लोगों का कहना था। हमें गोली लगी है। हालांकि इसमें गोली लगने जैसा कुछ भी नहीं दिख रहा था। लेकिन, आपसी घमासान में दोनों पक्ष एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे थे।

अस्पताल में दाखिल मिक्की कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here