‌‌घोडों के करतब देख दंग रह गए डुमरांव के लोग

1
1283

बक्सर खबर। खेल लोगों को रोमांचित कर देते हैं। ऐसे में अगर पालतु जानवरों की प्रतियोगिता हो तो फिर उसके क्या कहने। पहली बार डुमरांव के लोगों ने रविवार को घोड़ों के करतब देखे। जैसा कभी-कभी टीवी पर ही देखने को मिलता है। बिहार पुलिस सप्ताह के मौके पर बीएमपी चार के मैदान में अश्वरोही दल की पुलिस टीम पहुंची थी। उनके द्वारा दिखाया गया जिंग जॉग और बाधा दौड़ प्रतियोगिता देखने लायक थी। कुल सात घोड़े यहां आए थे।

जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया था। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मनोज सिंह और उनके घोड़े कमल तथा योगेन्द्र यादव और उनकी घोड़ी सूची को पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह के दौरान अरविंद ठाकुर ए आई जी, पी कन्नन डीआइजी, सुशील कुमार आरा एसपी और धीरज कुमार बीएमपी चार के कमांडेंट उपस्थित रहे। अन्य प्रमुख लोगों में एसडीओ हरेन्द्र राम, डीएसपी केके सिंह रामाशंकर आदि लोग उपस्थित रहे।

वहीं दूसरी तरफ जिला मुख्यालय में डीएसपी सतीश कुमार की मौजूदगी में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। जिसमें पुलिस विभाग की टीम विजेता रही। इसी तरह मुफस्सिल, राजपुर, धनसोई आदि थानों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसका उद्देश्य रहा। पुलिस और आम लोगों के बीच परस्पर सहयोग का विकास करना।

1 COMMENT

  1. Dumraon ki khabar padhkar bahut achha laga isi tarah Dumraon ki rajnitik khabare bhi dete rahiye apko bahut bahut dhanyabad Sender R.S.Jaiswal thatheri bazar Dumraon(Bihar)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here