क्वॉरंटाइन केन्द्र में रहने वालों को मिलेगी सहायता राशि

1
2687

-खाता और आधार कराना होगा दर्ज, अनुशासन भी जरुरी
बक्सर खबर। वैसे लोग जो क्वॉरंटाइन केन्द्रों में रह रहे हैं। उन्हें राज्य सरकार आर्थिक सहायता देगी। इसके लिए उन्हें अपना आधार व खाता नंबर देना होगा। अगर किसी के पास बैंक खाता नहीं हो तो ऐसी स्थिति में वह परिवार के किसी सदस्य का खाता नंबर दे सकता है। यह प्रावधान किया गया है। जिससे इसका लाभ सभी को मिल सके। जिलाधिकारी अमन समर ने यह जानकारी दी है। लेकिन इसके लिए जरुरी है। आप अनुशासन में रहें। साथ ही पूरी जानकारी दर्ज कराएं। जिसका भी रजिस्ट्रेशन हो रहा है। उन्हें ट्रेन किराए का भुगतान भी किया जाएगा।

लेकिन, यह सुविधा तभी देय होगी। जब क्वॉरंटाइन सेंटरों के नियमों का अनुपालन करें। चौदह दिनों में अगर आपकी जांच नेगेटिव रही तो घर भी जाने दिया जाएगा। लेकिन, वहां जाकर भी एक सप्ताह तक स्वयं को आइसोलेट करना होगा। क्योंकि मौजूदा संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यह बहुत जरुरी है। अगर किसी केन्द्र से अनुशासन भंग करने की शिकायत मिली। तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। साथ ही लोगों को यह अधिकार भी दिया गया है। वे केन्द्र प्रभारी के यहां अपनी शिकायतें भी दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक केन्द्र पर जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर दिया गया है। अगर विशेष समस्या हो तो उस नंबर पर फोन किया जा सकता है। नियंत्रण कक्ष का नंबर है -06183 223333 , इसे याद रखें।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here