विधायक के समर्थन में उतरी पार्टी

0
987

-जिलाध्यक्ष ने कहा चुनावी वर्ष में हुई राजनीतिक साजिश
बक्सर खबर। सदर विधायक संजय तिवारी की गाड़ी से शराब का बरामद होना। यह एक साजिश है। क्योंकि फिलहाल चुनावी वर्ष है। ऐसे में साजिश का होना स्वाभाविक है। कुछ दिनों पहले भी एक मुकदमा किया गया था। हो सकता है, यह उसी की कड़ी हो। यह बातें पार्टी के जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन ने कहीं हैं।

उनका कहना है मामले की गंभीरता से जांच हो। विधायक एक जन प्रतिनिधि है। उसका जीवन सामाजिक है। ऐसे में वाहन भी सामाजिक कार्य के लिए इस्तेमाल होता है। सिर्फ वाहन को आधार बनाकर ऐसा नहीं होना चाहिए। हालांकि अपनी दलील में उन्होंने ने मामले की गंभीर विवेचना का आग्रह किया है। जिससे दोषी साजिश कर्ता की पहचान हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here