‌‌‌अस्पताल की बदहाली दूर करने के लिए महापंचायत का आयोजन

0
346

बक्सर खबर। सदर अस्पताल का हाल बेहाल है। गरीब लोगों का शोषण हो रहा है। वहां अल्ट्रा साउंट की मशीन लाकर रखी गई है। लेकिन, उसे चालू नहीं किया जा रहा। युवा शक्ति सेवा संस्थान इसके लिए कई मर्तबा प्रदर्शन कर चुका है। हाल ही में हुंकार रैली का आयोजन किया गया था। अब महापंचायत का आयोजन होगा। इसके लिए आज सोमवार को संस्थान के संयोजक रामजी सिंह ने बैठक की।

जिसमें उपस्थित सदस्यों के मध्य चर्चा हुई कि 28 फरवरी को श्रीचंद्र मंदिर पर पंचायत होगी। जिसमें सभी व्यवसासियों और वार्ड पार्षदों को आमंत्रित किया गया है। रामजी सिंह के अनुसार कुछ दिन पहले इसका ज्ञापन स्वास्थ्य मंत्री बिहार को भी भेजा गया था। हमारा संघर्ष तबतक जारी रहेगा। जबतक यहां की व्यवस्था में सुधार नहीं होता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here