बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत दूसरा घायल

1
1032

बक्सर खबर। बाइक से दो युवक सिमरी बाजार जा रहे थे। आशापडऱी के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रुप से घायल है। घटना शनिवार रात आठ बजे के लगभग हुई। सूचना के अनुसार मृतक मनीष खरवार छोटका राजपुर का है। घायल युवक का नाम शशिकांत है। वह भी उसी गांव का निवासी है।

पुलिस ने बताया दोनों किसी निजी कार्य से सिमरी बाजार जा रहे थे। रास्ते में बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। दोनों घायलों को सिमरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां मनीष को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल शशिकांत को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। इन दोनों की उम्र लगभग 20-21 वर्ष के आस-पास होगी।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here