ज्योतिष के अनुसार नहीं लग रहा चन्द्र ग्रहण

0
145

-पन्द्रह दिन बाद लगने वाले सूर्य ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं
बक्सर खबर। पूर्णिमा के दिन ही चन्द्र ग्रहण लगता है। अथवा वह दृश्य होता है। 30 तारीख को चन्द्र ग्रहण लग रहा है। ऐसी चर्चा जोरों पर है। क्योंकि इसी दिन कार्तिक पूर्णिमा है। इस सिलसिले में बात करने पर ज्योतिषाचार्य पंडित नरोत्तम द्विवेदी ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार यह चन्द्र ग्रहण नहीं है।

सिर्फ चन्द्रमा का प्रकाश थोड़ा धूमिल होगा। इसे छाया चन्द्र ग्रहण कहते हैं। लेकिन, कल जो संयोग बन रहा है। उसमें ऐसी स्थिति नहीं है। इस लिए लोगों को इसके बारे में सोचने की जरुरत नहीं। अगला ग्रहण कब लगेगा। यह पूछने पर उन्होंने बताया पन्द्रह दिन बाद अगहन माह में सूर्य ग्रहण का योग है। लेकिन, वह भी भारत में दृश्य नहीं है। इस लिए उसका प्रभाव भी यहां नहीं पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here