स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, देर रात तक चला भक्ति का रंग बक्सर खबर। शहर के बाईपास रोड स्थित बुढ़िया काली मंदिर प्रांगण में बुधवार की शाम भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर के मुख्य पुजारी सोनू चौबे ने की। पूरे आयोजन के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे नजर आए। देवी जागरण में स्थानीय गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायक राहुल रंगीला ने मां आपकी कृपा से मेरा काम हो रहा है गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं गायक सोनू राजा ने सभा बीच लाज के बचा जइतु गीत से खूब तालियां बटोरीं। मनीष पटेल ने चैता एही ठंईया हो जा ना सईया गाकर समां बांध दिया।
इसके अलावा सानू सिंह, टनु बालक, धीरज गुप्ता और हरिकेश रवानी ने भी अपनी मधुर प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बनाए रखा। वाद्य यंत्रों पर भीगने बुलेट और मुकेश सिंह ने शानदार संगत देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता संजीत यादव, नीतीश पटेल, आदित्य सिंह, दिव्यांशु मिश्रा, छात्र नेता उत्तम सिंह सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कमिटी सदस्य चंदन ठाकुर, विशाल चौधरी, अभिषेक चौबे, पीयूष उपाध्याय, अखिलेश चौबे, अमित त्रिपाठी, सुनील भगत, केतु कुमार, गणेश शर्मा, राहुल कुमार और मुन्ना पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।






























































































