हेल्दी लाइफस्टाइल की ओर बढ़े इंजीनियरिंग छात्र, कॉलेज में सुधा आउटलेट का उद्घाटन

0
241

दूध, दही, लस्सी व पेड़ा से मिलेगी पोषण शक्ति, समय की बचत के साथ पढ़ाई पर बढ़ेगा फोकस                                           बक्सर खबर। इटाढ़ी रोड स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय परिसर में गुरुवार को सुधा आउटलेट के उद्घाटन के साथ ही छात्रों के लिए स्वस्थ जीवनशैली और बेहतर अध्ययन वातावरण की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत हुई। उद्घाटन प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. रामनरेश राय एवं शाहाबाद डेयरी के प्रबंध निदेशक धनंजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। महाविद्यालय परिसर में सुधा आउटलेट खुलने से अब विद्यार्थियों को दूध, दही, लस्सी, पेड़ा सहित अन्य ताजे डेयरी उत्पाद आसानी से उपलब्ध होंगे। ये उत्पाद न केवल उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाएंगे, बल्कि व्यस्त शैक्षणिक दिनचर्या के बीच उन्हें ऊर्जा भी प्रदान करेंगे। इंजीनियरिंग की पढ़ाई में लंबे समय तक एकाग्रता और मानसिक सक्रियता जरूरी होती है, ऐसे में पौष्टिक आहार छात्रों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में सहायक साबित होगा। अब छात्रों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे उनके समय की बचत होगी और वे इस समय का उपयोग अपनी पढ़ाई, प्रोजेक्ट और प्रयोगशाला कार्यों में कर सकेंगे। इस पहल से परिसर में रहने वाले शिक्षक एवं उनके परिवारजन भी लाभान्वित होंगे।

इसी अवसर पर प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा शाहाबाद दूध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, सुधा आरा डेयरी के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए गए। इस समझौते से छात्रों को डेयरी एवं फूड टेक्नोलॉजी से जुड़े क्षेत्रों में इंटर्नशिप, प्रशिक्षण और औद्योगिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। प्राचार्य डॉ. रामनरेश राय ने कहा कि यह पहल छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण है। एक ओर जहां उन्हें पौष्टिक आहार मिलेगा, वहीं दूसरी ओर उद्योग से जुड़ाव के जरिए उनके कौशल और रोजगार क्षमता में भी वृद्धि होगी। वहीं, डेयरी के एमडी धनंजय कुमार ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य का यह संगम छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि समय-समय पर विशेषज्ञ संस्थान में आकर विद्यार्थियों को डेयरी उद्योग की व्यावहारिक जानकारी देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here