अब अग्नि परीक्षा की बारी, सबके सहयोग की दरकार

0
2457

-जिलाधिकारी और एसपी ने सभी राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग
बक्सर खबर। सह सुविधा का दौर नहीं महामारी का समय है। समस्या बड़ी और संसाधन सीमित। यह बात सभी जानते हैं। इस लिए सभी जिला वासियों को अग्नि परीक्षा के लिए तैयार होना है। ऐसा प्रशासन ने नहीं कहा। यह हमारा मानना है। क्योंकि शुक्रवार को जो बैठक हुई। उसका कुल लब्बो-लुआब यही है। डीएम अमन समीर और एसपी यूएन वर्मा ने सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। इसमें सभी विधायक को भी आमंत्रित किया गया था।

सबको ताजा हालात से अवगत कराया गया। जो छात्र व प्रवासी कामगार बाहर से आ रहे हैं। उनको लेने के लिए जिले से बसे भेजी जा रही हैं। सभी को उनके निर्धारित स्थल तक पहुंचा दिया जाएगा। लेकिन, उन्हें अपने प्रखंड अथवा मुख्यालय के कोरंटाइन सेंटर में रहना होगा। इसके लिए सबका पंजीयन हो रहा है। 21 दिनों तक एहतियात के तौर वे उन्हें केन्द्रों पर रहना होगा। लेकिन, अगर पैदल, अथवा किसी निजी माध्यम से कोई व्यक्ति आता है।

और वह गांव अथवा मुहल्ले में चला जाता है। उसकी जांच नहीं होती। तो अब तक के सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। इसके लिए जरुरी है, सभी लोग सजग रहें। किसी भी ऐसे व्यक्ति की सूचना प्रशासन को दें। इस कार्य में सभी राजनीतिक दलों का सहयोग प्रशासन ने मांगा है। बैठक की जानकारी देते हुए जन संपर्क विभाग ने बताया है। उपस्थित विधानसभा सदस्यों ने प्रशासन के कार्य की प्रशंसा की। वैसे आप यह जान लें। जिले में लगभग 21 केन्द्र बने हैं। हर जगह लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। बैठक में पूर्व मंत्री व डुमरांव के वर्तमान विधायक ददन यादव, सदर विधायक संजय तिवारी, ब्रह्मपुर विधायक शंभु यादव, नगर परिषद की मुख्य पार्षद समेत राजनीतिक दलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here