रोज खुल सकते हैं गराज, प्रशासन बना रहा है सूची

1
2538

-डीएम ने दोनों एसडीओ को दिया निर्देश
बक्सर खबर। गृह विभाग के निर्देशों के अनुरुप इलेक्ट्रानिक्स गुड्स एवं निर्माण कार्य से जुड़ी दुकानें खुलनी है। इसके अनुपालन के क्रम में अपना जिला भी धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। जिलाधिकारी ने चौबीस घंटे के अंदर दोनों अनुमंडल पदाधिकारियों से सूची बनाने को कहा है। जो दुकानें खुलेंगी। इस कार्य में अनुमंडल प्रशासन जुट गया है। किताब और पंखे की दुकानों के अलावा इलेक्ट्रानिक उपकरण, एसी, कुलर, मोबाइल, कम्प्यूटर, भवन निर्माण, लोहा, सीमेंट, पाइप आदि की दुकानें खुलनी हैं।

साथ ही टायर-ट्यूब, मोटर पार्टस व गराज खोलने की बात कही गई है। प्रशासन ने लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए इन दुकानों को एक दिन के अंतराल पर खोलने की योजना बनायी है। हालांकि गराज रोज खुल सकते हैं। लेकिन, सभी को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा। इसके अलावा कुछ और भी निर्देश हैं। लेकिन, किन दुकानों की सूची अनुमंडल प्रशासन बनाता है। यह देखने लायक होगा। क्योंकि जिलाधिकारी ने चौबीस घंटे के अंदर यह सूची मांगी है।

जिन दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाएगी। उनकी सूची बन रही है। लेकिन, प्रशासनिक सूत्रों की माने तो इसमें एक से दो दिन का समय भी लग सकता है। वैसे इस सूची में कहीं भी कपड़े, मॉल, जीम, अथवा रेस्टोरेंट आदि का जिक्र नहीं किया गया है। यहां एक बात और गौर करने लायक है। फिलहाल लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में दूर-दराज से लोगों का बाजार आना नहीं होगा। इस लिए बाजार खुलने का लाभ दुकानदारों को बहुत नहीं मिलेगा।

1 COMMENT

  1. कपड़े को पकड़े लिख दिया है…………..
    …………………..
    ………..

    ……….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here