कोरोना अपडेट : नौ मरीज ठीक, अब सिर्फ दो हैं बीमार

2
2210

-6 बक्सर एवं 3 पटना से हुए डिस्चार्ज
बक्सर खबर। जिले के लिए आज का दिन भी अच्छा रहा। आज कुल नौ मरीज जांच में नेगेटिव पाए जाने के बाद डिस्जार्च कर दिए गए। इससे पहले गुरुवार को 26 लोग स्वस्थ्य हुए थे। जिसके बाद जिले में स्वस्थ्य होने वाले कुल मरीज का आंकड़ा 45 पहुंच गया था। आज जिले के आइसोलेशन सेंटर से कुल 6 लोग स्वस्थ्य होने के बाद डिस्जार्च हुए।

इसके बाद जिला प्रशासन ने पुन: सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि पटना एनएमसीएच से भी 3 मीरज डिस्चार्ज हुए है। जिनको मिलाकर स्वस्थ्य होने वालों का आंकड़ा 54 पहुंच गया। अब सिर्फ दो मरीज ही ऐसे हैं। जिनका उपचार चल रहा है। आपको ज्ञात ही होगा। यहां कुल 56 लोग संक्रमित पाए गए थे। जिला प्रशासन के अनुसार आज 51 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जो नेगेटिव पाए गए। अन्य बीस लोगों की जांच रिपोर्ट आनी है। जिसका जिले को इंतजार है।

2 COMMENTS

  1. only two patients left not twenty. And
    fifty four were reported negative not fifty one.
    do correction guys.
    still you guys are phenomenal

  2. आज 21 नये सैम्पल जांच के लिए भेजा गया है। जिसका रिपोर्ट अप्राप्त है।पटना नालंदा मेडिकल कालेज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हूये रोगी को इस आकड़े मे नही जोड़ा गया है। जो खबर में दर्शाया भी गया है। इस लिए खबर पूर्ण है।मेरे हिसाब से।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here