अब मुखिया करेंगे साबुन और मास्क का वितरण

0
1694

-एक परिवार को मिलेगा सौ रुपये का सामान
बक्सर खबर। मास्क लगाना सबके लिए अनिवार्य हो गया है। बाहर निकले अथवा कहीं कार्य करने जा रहे हैं। तो ऐसे में आपको मास्क का प्रयोग करना है। सभी लोगों को मास्क उपलब्ध हो सके। इसकी चिंता सरकार को भी थी। कुछ दिनों पहले पंचम वित्त की राशि से पंचायतों को ऐसे आवश्यक संसाधन की खरीद की अनुमति मिली थी। लेकिन, उसका वितरण ग्रामीणों में नहीं किया जाना था।

उस राशि से क्वॉरंटिन सेंटर, पंचायत कर्मी के मध्य ही उपयोग करना था। इसकी मांग उठ रही थी। ग्रामीणों को भी इस सुविधा का लाभ मिले। जिसे सरकार की अनुमति मिल गई है। इसकी जानकारी देते हुए भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश भुवन ने बताया कि हमने यह मांग केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी से की थी। सबकी पहल से यह अनुमति मिल गई है। इस लिए केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर व उप मुख्यमंत्री को बधाई।

ओमप्रकाश भुवन की फाइल फोटो

प्रत्येक परिवार को मिलेगा साबुन व मास्क
बक्सर खबर। राज्य सरकार द्वारा जो आदेश जारी किया गया है। उसमें पंचायती राज के प्रधान सचिव अमृत लाल मिणा ने सभी जिलों का पत्र जारी किया है। उसमें स्पष्ट निर्देश है। प्रत्येक परिवार के लिए सौ रुपये खर्च होंगे। उन्हें 20 रुपये मूल्य का साबुन व इतने ही मूल्य के चार मास्क देय होंगे। इस कार्य में पूरी पारदर्शिता रखी जाए। आवश्यकता के अनुसार स्थानीय स्तर पर ही इसकी खरीद हो। लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचे। इसके लिए माइक से प्रचार भी किया जा सकता है।
जीविका से अथवा ग्रामीण स्तर पर करनी है खरीद
बक्सर खबर। पत्र में पंचम वित्त की राशि का उपयोग करने संबंधि आवश्यक निर्देश दिया गया है। जिसमें कहा गया है। साबुन हो मास्क, स्थानीय स्तर पर इसकी खरीद हो। जिससे लोगों को रोजगार मिले अथवा ग्रामीण बाजार को बढ़ावा। अगर पंचायत में कहीं जीविका की सदस्य मास्क का निर्माण करती हैं। तो उनसे इसकी खरीद हो। अथवा अगर कोई स्थानीय स्तर पर इसे बना रहा हो तो उसे प्रमुखता दी जाए। एक मास्क का रेट बीस रुपये तय किया गया है। साबुन की खरीद भी पंचायत अथवा प्रखंड स्तर पर करनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here