खबर का असर : क्वॉरंटाइन सेंटर भेजे गए युवक

1
1314

-सूचना के अनुसार सेंटर जाने की जगह पहुंच गए थे घर
बक्सर खबर। संगरांव गांव के दो युवक जो हैदराबाद से आने के बाद अपने घर पहुंच गए थे। उनकी खबर प्रकाशित होने के बाद आज प्रशासन हरकत में आया और दोनों को क्वॉरंटीन कर दिया गया। प्रशासनिक सूत्रों केअनुसार उन्हें फिलहाल मंगरांव सेंटर पर ठहराया गया है। क्योंकि वे पास के ही गांव के रहने वाले हैं। यह घर कैसे पहुंचे, अगर ट्रेन से आए थे। इसकी तस्दीक करने पर पता चला।

इन्हें राजपुर प्रखंड के ककरियां सेंटर पर रोका गया था। इस बीच जदयू के किसी नेता को उन लोगों ने फोन किया। उसने प्रशासनिक पदाधिकारियों को झांसा देकर उन्हें मंगरांव केन्द्र ले जाने की अनुमति ले ली। फिर वहां से बाइक द्वारा उन दोनों को लेकर वे निकल लिए। वहां से चले तो सेंटर जाने की जगह घर पहुंच गए। ऐसी लापरवाही में प्रशासनिक महकमा और जदयू नेता दोनों पक्ष का हाथ है। इस पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।

1 COMMENT

  1. please buxar ko sukh Santi aur swasthya banane me buxar ke SP sahab ka pura support kare.jisase AAP aur apke pura pariwar sukhi rahe.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here