अब अपने पैर पर खड़ी होगी जदयू : प्रदेश अध्यक्ष

0
351

आने वाला लोक सभा चुनाव पार्टी का, हर गांव में होंगे कार्यकर्ता
बक्सर खबर। आने वाले समय जदयू का होगा। चाहे 2024 का लोक सभा चुनाव हो अथवा 2025 का विधान सभा चुनाव। यह बातें मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहीं। हालांकि जब मीडिया ने सवाल किया। क्या जदयू भाजपा से अलग होगी। वे कुछ नहीं बोले। क्या सरकार किसी के दबाव में चल रही है। ऐसे सभी सवालों का उन्होंने खंडन करते हुए कहा एनडीए की सरकार है। और हमारे नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में सभी साथ हैं।

शराब बंदी को सफल बताते हुए उन्होंने कहा लोगों को जागरुक करने की जरुरत है। इससे समाज को बहुत लाभ हुआ है। जिला अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने यह कहा कि आने वाले दिनों में हर गांव में हमारे कार्यकर्ताओं की टोली होगी। जिसके लिए हम सभी लगन से काम कर रहे हैं। यह जिले में उनका प्रथम आगमन था। कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जिससे वे काफी उत्साहित थे। जिला अतिथिगृह में पीसी के दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री सह जिलाध्यक्ष संतोष निराला, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश नेतृ अंजुम आरा, पूर्व जिलाध्यक्ष विन्ध्याचल कुशवाहा, कमलेश सिंह समेत जिले के सभी प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here