मनाई गई सावित्री बाई फुले की जयंती

0
115

बक्सर खबर। आज 03 जनवरी को सावित्री बाई फुले का जयंती AISF ने बक्सर के उर्दू प्राथमिक विद्यालय सरिमपुर बक्सर फैज उर्दु प्राथमिक विद्यालय नया बाजार व शिशु मध्य विद्यालय कोइरपुरवा में मनाई गई। अखिल भारतीय छात्र संघ AISF बक्सर ने इस दौरान विद्यालय परिवारों को सावित्री बाई फुले और फ़ातिमा शेख़ का चित्र भेट किया। इस दौरान एआइएसएफ के सदस्य बबलू राज ने कहा कि आज के समय सावित्री बाई फुले के संघर्ष को सरकार ने भुला दिया है। उन्होंने दलित महिलाओं के मध्य शिक्षा का अलख जगाया था।

कार्यक्रम की सूचना देने वालों ने बताया इस दौरान शिक्षक असलम खान, सुमिता पाठक, अमित चौधरी, इशरत खातुन, परवीन बीबी, नई बाजार स्कूल से मगरू प्रसाद, अमरदीप ठाकुर, रेहाना बानो, इशरत बानो, जैबुन निशा, मुन्नी बेगम, रबिया बेगम, शिशु विद्यालय कोइरपुरवा से ऋतूरंजन सिंह, राजेश वर्मा, डेनियल, आमना शेख, शिला देवी, नेहा राज, वन्दना श्रीवास्तव और AISF से क्षितिज केशरी, कन्हैया चौहान, सद्दाम शाह इत्यादि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here