फॉसी के फंदे पर झूल गई नव विवाहिता

0
3829

-मौके पर पहुंची पुलिस व मायके के लोग
बक्सर खबर। राजपुर थाना के रोइनीभान गांव में रविवार की रात महिला ने फांसी लगा ली। आज सोमवार को इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मायके वालों को भी खबर भेजी गई। फिलहाल दोनों पक्ष के लोग घटना स्थल पर मौजूद हैं। तरह-तरह की चर्चा चल रही है। पूछने पर पुलिस ने बताया परिजन कह रहे हैं। रात के वक्त उसने फांसी लगा ली। आज सुबह घर वालों को पता चला।

उसका मायका कैमुर जिले में है। परिजन आए हैं। उसकी शादी दो वर्ष पहले चमन लाल चौधरी पुत्र स्व नेहरुलाल चौधरी से हुई थी। क्या वजह रही, जिसके कारण उसने ऐसा किया? पुलिस ने कहा फिलहाल दोनों पक्ष से बात हो रही है। उसकी उम्र लगभग 23-24 साल थी। कोई संतान भी नहीं है। अगर मायके वाले आरोप लगाते हैं। तो प्राथमिकी दर्ज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here