युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

0
1315

बक्सर खबर : डुमरांव के सिकरौल इलाके में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है। इसकी प्राथमिकी शुक्रवार को सिकरौल थाने में दर्ज कराई गई। सूचना मिलते ही पुलिस के कान खड़े हो गए। पीडि़त युवती के अनुसार घटना 31 दिसम्बर शाम की है। वह घर से बाहर शौच के लिए गई थी। तभी बसमनपुर गांव के विजय पांडेय, मुन्नी पांडेय, श्याम बाबू पांडेय, मंटू पांडेय उसे जबरन घसीट ले गए। जहां इन सभी ने मिलकर बलात्कार किया।

लड़की रोते-राते घर पहुंची। लेकिन उसकी लोकलाज के डर से घर वालों ने मामले को दबाना चाहा। लेकिन उसकी हालत खबर होती गई। मजबूरन उसे उपचार के लिए ले जाना पड़ा। तब परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सिकरौल के अनुसार सभी आरोपी बसमनपुर गांव के हैं। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार मामला शुक्रवार की शाम पुलिस के समक्ष आया है। उसे शनिवार को मेडीकल जांच के लिए भेजा जाएगा।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here