‌‌‌पूर्व अध्यक्ष ललन चौबे की मनी पुण्यतिथि

0
153

बक्सर खबर। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ललन चौबे की 29 पुण्यतिथि बुधवार को राजपुर प्रखंड मुख्याय पर मनायी गई। ललन चौबे स्मृति समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव कुमार पासवान जिला सचिव लोजपा और संचालन ठाकुर प्रताप ने किया। बतौर मुख्य अतिथि राजेश्वर राज पूर्व विधायक काराकाट उपस्थित रहे।

इसके अलावा रामकुमार सिंह, राजवंश सिंह दोनों पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय अध्यक्ष चाणक्य विचार मंच, विश्वनाथ राम पूर्व प्रत्याशी राजपुर विधानसभा एवं अन्य वक्ताओं ने एक स्वर में ललन चौबे को महान नेता बताया। वे जनसंघ के ऐसे कार्यकर्ता थे। जिनकी पकड़ केन्द्रीय नेतृत्व से लेकर गांव के कार्यकर्ता तक थी। इस दौरान सभी लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर सत्येन्द्र दुबे, विवके चौबे, काशीनाथ सिंह, विराट राय, शशी सिंह, रामजी ठाकुर, अंगद तिवारी, कामेश्वर चौबे, जितेन्द्र सिंह, शंभु मिश्रा, शैलेन्द्र पांडेय, मनोज त्रिगुण, पुनम देवी, ब्रजेश पांडेय, दाउ तिवारी, चंदन तिवारी, कवि देवेन्द्रनाथ चौधरी, अभिषेक चौबे, संतोष ओझा, शिवमंगल पांडेय, श्रीकांत पांडेय, लक्षमण सेठ, शंभु तिवारी व बिजेन्द्र चौबे समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here