महाराज के निधन पर मंत्री ने जताया शोक

0
875

बक्सर खबर। पूर्व लोक सभा सदस्य व डुमरांव महाराज कमल बहादुर सिंह के निधन पर परिवार कल्याण व स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने गहरा दुख प्रकट किया है। मीडिया को भेजे गए अपने संदेश में उन्होंने इसे अपनी व्यक्तिगत क्षति हुई है। महाराज शाहाबाद के विकास पुरुष थे। उन्हें बक्सर में उद्योग धंधे की शुरूआत की थी।

जिले में दो अस्पताल प्रारंभ कराने का श्रेय उनको जाता है। पूरे शाहाबाद में अनेक कालेज व स्कूल उनके द्वारा दी गई भूमि पर चल रहे हैं। उनके योगदान को बक्सर कभी नहीं भुल सकता। मैंने उनके पुत्रों से फोन पर बात की और उन्हें ढ़ाढस बंधाया है। परमपिता परमेश्वर इस दुख की घड़ी में परिवार जनों को संबल प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here