‌‌राजकीय सम्मान के साथ होगी महाराज कमल सिंह की अंतिम विदाई

0
2469

बक्सर खबर। महाराज कमल सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। इसकी आधिकारिक सूचना जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री सचिवालय से प्राप्त हो गई है। सूचना के अनुसार उनका शव आज भोजपुरी कोठी में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। सोमवार को अंतिम संस्कार होगा। इससे पूर्व प्रात: आठ बजे उनके पार्थिव शरीर को राजगढ़ ले जाया जाएगा।

वहां से नगर भ्रमण के उपरांत लगभग 11 बजे के लगभग शव यात्रा डुमरांव से बक्सर के लिए प्रस्थान करेगी। दोपहर दो बजे यहां चरित्रवन स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। यह जानकारी उनके पौत्र शिवांग विजय सिंह के साथ हुई बातचीत में सामने आई। इससे पूर्व उनके आवास पर लोगों का आना-जाना लगा है। परिवार के कई सदस्य विदेश और देश के अन्य हिस्सों में हैं। उनके लिए आज शव को रोक कर रखा गया है। पाठक जान ले डुमरांव महाराज शाहाबाद लोकसभा क्षेत्र का 1952 से 62 तक नेतृत्व कर चुके हैं।

शोकाकुल परिजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here