शादी-शुदा बेटी ने क्या किया ऐसा, पिता ने ही काट दी गर्दन

0
2459

बक्सर खबर : पति की गौर मौजूदगी में वह अपने प्रेमी को घर बुलाती थी। सास-ससुर पूछते तो कहती फुफेरा भाई है। घर वालों को पहले तो शक नहीं हुआ। लेकिन जब रिश्ते का भाई बार-बार घर आने लगा। रातें गुजारने लगा तो घर वालों को शक हुआ। इसकी शिकायत उन लोगों ने उसके पति और मांता-पिता से की। पति ने विदेश से पत्नी को फटकार लगाई। क्या कर रही हो। जग हसाई हो रही है। बात बिगड़ी एक दिन वह घर में बेटे को छोड़ भाग निकली। चार-पांच दिन गुजरे। इसी बीच पता चला कि उसका हत्या हो गई है। यह खबर आपको किसी काल्पनिक नाटक अथवा फिल्म की तरह लग रही होगी। पर यह सच है। घटना कहीं और की नहीं। अपने जिले के डुमरांव अनुमंडल की है।

16 जुलाई को कोरान सराय थाना के चुआड़ गांव के समीप महिला की लाश मिली। उसकी पहचान सपना देवी, पति राहुल चौबे, ग्राम भखवां लख, थाना सिकरौल के रुप में हुई। पुलिस ने मायके वालों को बुलाया। लड़की के पिता ने लाश की पहचान की। सुसराल वालों पर दहेज हत्या का मुकदमा कर दिया। पुलिस उसके ससुर प्रयाग चौबे को हिरासत में लेने पहुंची। 70 वर्ष के वृद्ध को देख वह सोच में पड़ गई। यह आदमी कैसे बहु की हत्या कर सकता है। पूछताछ में पता चला लड़की का पति राहुल चौबे विदेश में रहता है। पुलिस ने अधेड़ को गिरफ्तार नहीं किया। पूछताछ शुरु की। उन्होंने बताया सपना तीन-चार दिन पहले ही घर से बच्चे को छोड़ फरार हो गई थी। बराबर यहां एक युवक आता था। जिसका नाम बिट्टू था, यह उसे अपना रिश्ते का भाई बताती थी। जांच में पता चला बिट्टू सिंह उर्फ प्रदीप कुमार उसका आशिक था। जिसके साथ वह घर से भाग गई थी। दो दिनों तक वह फरार रही। इस बीच ससुराल वालों ने मायके खबर की। सपना गायब है, उसका कहीं पता नहीं। मायके वालों ने उसकी तलाश शुरु की। इस बीच 15 जुलाई की रात सपना के आशिक ने उसे मौसी के घर बक्सर लाकर छोड़ दिया। पिता को इसकी सूचना मिली। वे अपनी बेटी को साथ लेकर वहां से चले गए। 16 की रात उसकी हत्या कर दी गई। जिसका शव अगले दिन पुलिस ने बरामद किया। जांच में वरीय अधिकारियों ने पाया कि पिता ने की उसकी हत्या कर दी है। पूछने पर डीएसपी कमलापति सिंह ने बताया जांच में हत्या का खुलासा हो गया है। फिलहाल उसके पिता हिरासत से बाहर हैं। सपना का मायका इटाढ़ी थाना के ओराप गांव है। पुलिस जल्द ही कानूनी कार्रवाई पूरी करेगी। (पुरानी घटना, सपना एवं उसके पिता की तस्वीर देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें)

पुरानी घटना – जानने के लिए क्लिक करें  —-कब और कहां हुई थी सपना की हत्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here