मनोज निर्विरोध बने राजद अध्यक्ष, बधाईंयों का तांता

0
651

बक्सर खबरः बुधवार को राजद के प्रखंड व नगर इकाई का गठन किया गया। लंगटू महादेव मंदिर परिसर में राजद के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया तथा अधिक से अधिक संख्या में नयें सदस्यों को संगठन की सदस्यता दिलाने का निर्णय लिया। बैठक के दौरान प्रखंड के निवर्तमान अध्यक्ष सह सोवां पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज ठाकुुर को एकबार फिर से राजद का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। उनके नाम का प्रस्ताव अरियांव पंचायत के अध्यक्ष लालबाबू सिंह व समर्थन नया भोजपुर के एकराम खां ने किया।

वही नगर अध्यक्ष पद पर मो. नसीम उर्फ नेपाली का चयन किया गया। नेपाली के नाम का प्रस्ताव निवर्तमान अध्यक्ष शम्मी हाशमी ने किया जिसका सर्वसम्मति से समर्थन किया गया। चुनाव नगर के दौरान नगर के निर्वाची पदाधिकारी शारदा यादव, प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी भिखारी यादव व सहायक निर्वाची पदाधिकारी हरेन्द्र यादव के देखरेख में हुआ। इस दौरान प्रखंड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि राजद गरीब, गुर्बो तथा अल्पसंख्यकों की पार्टी है। संगठन को मजबूत करने तथा देश से सांप्रदायिक ताकतों को उखाड़ फेकने के लिए राजद कार्यकर्ता गांव गांव व घर घर सघन अभियान चलाएंगे। वही नगर अध्यक्ष नसीम ने कहा कि राज्य सरकार की विफलता को जनता के बीच बताया जाएगा। मौके पर अखिलेश कुमार सिंह, सरफराज अहमद, शम्मी हाशमी, राधेश्याम यादव, वीरेन्द्र पासवान, विश्वेश्वर राय, बंगाली यादव, कृष्णा बहादूर राम, अवधेश यादव, देवलाल यादव, नरेन्द्र यादव, गुप्तेश्वर राम, रामछठी यादव, राम अशीष सिंह, धर्मेन्द्र यादव, प्रकाश सोनी, जगनारायण यादव सहित कई अन्य थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here