‌‌‌शिक्षक हत्याकांड में खूंटी यादव का पुत्र गिरफ्तार

0
1230

-इस मामले में पुलिस ने साध रखी है चुप्पी, जारी है पूछताछ
बक्सर खबर। जगदीशपुर निवासी शिक्षक सरोज सिंह कुशवाहा हत्याकांड के मुख्य आरोपी संग्राम सिंह यादव पुत्र खूंटी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। उसे कैसे और कहां से गिरफ्तार किया गया। इस बारे में कोई भी पुलिस अधिकारी फिलहाल नहीं बता रहा। लेकिन, विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि संग्राम को पुलिस ने बड़ी ही मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया है। वह मुफस्सिल थाना के लालगंज का रहने वाला है।

ज्ञात हो कि भूमि विवाद से जुड़े मामले में 19 अप्रैल की सुबह सरोज की हत्या बाइक सवार लोगों ने कर दी थी। घटना के बाद मृतक के भाई अजय कुमार की शिकायत पर सात नामजद समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जिनमें से तीन को पुलिस ने उसी दिन गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तार के लिए लगातार छापामारी कर रही है। खूंटी के पुत्र संग्राम की गिरफ्तारी के बाद हत्या का पूरा राज खुलेगा। ऐसा पुलिस का मानना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here