कस्तुरबा की जांच को पहुंचे डीपीओ, डीएम को सौपी रिर्पोट

0
399

बक्सर खबर : कोरानसराय कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय में वार्डेन व शिक्षिका विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। मीडिया में आई खबरों के बाद शुक्रवार को सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ राजेन्द्र प्रसाद चैधरी विद्यालय पहुंचे। जहां वार्डेन व शिक्षिका के बीच जारी विवाद की जांच पड़ताल की। डीपीओ ने बारी- बारी से वार्डेन सुनीता पांडेय, शिक्षिका पुष्पा कुमारी वर्मा व विद्यालय की छात्राओं से घटना की पूछताछ की।

डीपओ द्वारा मामले की सामधान नहीं निकलने तक वार्डेन तथा शिक्षिका को आपस में नहीं उलझने की कड़ी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि शिक्षिकाओं के विवाद से संस्था बदनाम हुई है। माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई तय है। जांच के बाद चैधरी ने बताया आपसी विवाद से शैक्षणिक माहौल पर बुरा असर पड़ा है। जांच रिर्पोट तैयार कर ली गई है। शुक्रवार देर शाम डीएम अरबिंद कुमार वर्मा को जांच प्रतिवेदन सौंपा जाएगा।

add

क्या था मामला
बक्सर : बुधवार की देर शाम ही कोरानसराय कस्तुरबा विद्यालय की वार्डेन व शिक्षिका आपस मे भीड़ गई थी। जिसके कारण शिक्षा का मंदिर अखाड़े में तब्दील हो गया था। बीच-बचाव के लिए पुलिस पहुंची। बावजूद इसके गुरूवार की सुबह पुनः विवाद ने जोर पकड़ लिया। वहां रहने वाली छात्राओं में भय व्याप्त है। कोरानसराय पुलिस को भी दो दिन तक हलकान होना पड़ा है। बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिस ने डुमरांव बीईओ विजय कुमार को सूचना दी। वे स्वयं गए, मामले को शांत कराया। परन्तु ई स्थायी हल नहीं निकल सका है। उसी क्रम में शुक्रवार को डीपीओ वहां जांच के लिए पहुंचे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here