पत्रकार के पिता का निधन, साथियों ने जताया शोक

0
517

बक्सर खबर : प्रभात खबर के संवाददाता विनीत मिश्रा के पिता महेश मिश्रा का मंगलवार को निधन हो गया। वे कृषि पदाधिकारी के पद से वर्ष 2003 में सेवानिवृत हुए थे। उसके बाद से वे अपने पैतृक गांव केसठ में ही छोटे पुत्र विनीत के साथ रहते चले आ रहे थे। उनके दोनों पुत्र हैं। अजीत मिश्रा व विनीत मिश्रा। दोनों लोग ही पेशे से पत्रकार हैं। स्व. मिश्रा जिले के मशहूर स्वतंत्रता सेनानी शिव विलास मिश्रा के पुत्र थे। चरित्रवन स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। ज्येष्ठ पुत्र अजीत ने उन्हें मुखाग्नि दी।

उनकी मौत पर बक्सर पत्रकार संघ के सदस्यों ने शोक प्रकट करते हुए साथी को सांत्वना दी। कुछ सदस्यों ने उनसे मिलकर भी हिम्मत बधाई। पिता को याद करते हुए विनीत भाव विह्वल हो गए। कहा सुबह बात हुई थी। उन्होंने कहा अब मेरी चिंता छोड़ दो। उसके कुछ घंटे बाद अचानक चल बसे। उनके परिवार के साथ हर समय मौजूद रहने वाले संवाददाता संजय उपाध्याय ने बताया डुमरांव के सभी पत्रकार साथियों ने फोन कर उन्होंने संबल प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here