जदयू का सम्मेलन गुरुवार को, प्रदेश अध्यक्ष बक्सर में

0
405

बक्सर खबर : जनता दल यूनाइटेड का कार्यकर्ता सम्मेलन गुरुवार को नगर भवन में होगा। इसके लिए प्रदेश के कई कद्दावर नेता बक्सर में पहुंच चुके हैं। स्वयं प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह भी बक्सर अतिथि गृह पहुंच चुके हैं। आगमन के क्रम में जिले के विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया। ज्योति चौक के पास जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष आशोक सिंह व अन्य लोगों ने उनका फूल-माला के साथ स्वागत किया। वहीं परिसदन पहुंचने पर जिलाध्यक्ष रामव्यास सिंह के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने उनका बारी-बारी से स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए खडे जदयू कार्यकर्ता व अशोक सिंह

उनके साथ राज्य के मंत्रियों में श्याम रजक, अंजुम आरा पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष, परिवहन मंत्री संतोष निराला, प्रभुनाथ प्रसाद विधायक अगियांव, कमलेश सिंह प्रदेश संगठन सचिव आदि का आगमन हो चुका है। पाठकों को यह ज्ञात हो कि गुरुवार को नगर भवन में जदयू का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन प्रस्तावित है। इन नेताओं का स्वागत करने वालों में युवा जदयू के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, विनोद सिंह, अवनिद्र उपाध्याय, संजय सिंह, भृगुनाथ रजक, विपुल यादव अध्यक्ष छात्र जदयू आदि उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here