जवानी के जोश में चली गोली, एक की हत्या, दूसरा घायल

0
2729

बक्सर खबर : औद्योगिक थाना के बसौली गांव में शुक्रवार की शाम गोली चलने लगी। गांव के बाहर हुई वारदात में युवक शंकर यादव की मौत हो गई। दूसरा युवक मंटू यादव घायल है। घटना लगभग सात बजे की है। ग्रामीणों ने बताया छोटकी बसौली के युवक दौड़ने गए थे। उनका विवाद बड़की बसौली के कुछ युवकों के साथ हो गया। मारपीट के दौरान पहले से योजना बनाकर पहुंचे युवकों ने गोली चला दी। मौके पर शंकर की मौत हो गई। घायल मंटू की हालत खतरे से बाहर है। गोली उसके पैर में लगी है। घायल अथवा मृतक के परिजनों द्वारा अभी किसी को नामजद नहीं किया है। पुलिस मामले की जांच रही है। हत्या के पीछे क्या वजह है। इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here