दो सिपाहियों समेत दरोगा पर चाकू से हमला

0
2612

-डुमरांव अस्पताल में हुआ घायलों का उपचार
बक्सर खबर। पुलिस और कुछ युवकों के मध्य मंगलवार को कृष्णाब्रह्म चौक पर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी की युवकों ने चाकू से दरोगा पर हमला कर दिया। जमादार को बचाने गए दो सिपाही भी चाकू से प्रहार से घायल हो गए। जिनके नाम विरेन्द्र कुमार व मुकेश कुमार हैं। इस मामले में कृष्णाब्रह्म थाना के जमादार बांका चौधरी ने अपने ही थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

प्राथमिकी के अनुसार आदित्य कुमार, टुनटुन कुमार ग्राम डुभकी, गोली कुमार, विशाल कुमार यादव ग्राम चन्द्रपुरा समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। जिसमें हमले के अलावा, सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने, कार्य में व्यवधान पैदा करने जैसे आरोप लगाए गए हैं। एसआई ने कहा है, चौक पर दो गाड़ी वाले विवाद कर रहे थे। हम उन्हें मना करने पहुंचे। लेकिन, उन लोगों ने उल्टे पुलिस को ही निशाना बनाया। सच क्या है, यह तो पुलिस और युवक जानते हैं। लेकिन, दर्ज प्राथमिकी में इन्हीं बातों का उल्लेख है। ऐसी सूचना है पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here