ऑटो की टक्कर से मासूम की मौत

0
483

-घर लौटते वक्त हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। घर से सात वर्ष का सौरभ कुमार दादी के साथ चौगाई बाजार गया था। वहां से वापस लौटने के दौरान दुर्घटना हो गई। जैसे ही आटो से वह अपने गांव फफदर के सामने उतरा। तेज गति से जा रहे दूसरे ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस वजह से मासूम की मौत हो गई। दादी गीता देवी (55) भी घायल हैं। घटना मुरार थाना क्षेत्र की है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया यह बच्चा फफदर गांव निवासी बिकेश कुमार का पुत्र है। अपनी दादी के साथ यह आधार कार्ड बनवाने गया था। लौटते समय यह हादसा हुआ। दोनों को पास के अस्पताल ले जाया गया। वहां बच्चे को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पूछने पर मुरार के पुलिस अधिकारी ने कहा टक्कर मारने वाले वाहन की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here