डूबने से बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने कहा सरकार बनावे पुल

0
673

-चंदा पंचायत युवा मोर्चा ने उठाई रास्ते की मांग
बक्सर खबर। दियरा इलाके शनिवार को बारह वर्षीय बच्चा नदी के पानी डूब गया। काफी मशक्कत के बाद शव मिल पाया। सूचना देने के बाद भी प्रशासनिक मदद नहीं पहुंची। भोला कुमार परसियां गांव के ललन कमकर का पुत्र था। ग्रामीणों के अनुसर दियरा का यह गांव चक्की प्रखंड के अंतर्गत आता है। सूचना मिली तो वहां ब्रह्मपुर के विधायक शंभु यादव पहुंचे। ग्रामीणों ने उनके समक्ष नदी के रास्ते पर पुल बनाने और परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि यहां धर्मावती नदी बारिश के कारण उफान पर है। गंगा का जलस्तर बढऩे के कारण इसमें भी पानी जमा हो गया। गांव के लोग खेतों की तरफ नहीं जा पाते। क्योंकि यहां नाव की व्यवस्था भी नहीं। न ही प्रशासन द्वारा यहां रास्ते पर पुल का निर्माण कराया गया। लोगों ने लकड़ी का पुल बनाया है। जो बरसात में काम नहीं आता।

नदी में बच्चे को तलाश करते ग्रामीण

मजबूरन खेती के लिए नदी को तैर कर पार करना पड़ता है। यह छोटा बच्चा उसी तरफ चला गया था। वह पानी में बह गया। यह गांव चंदा पंचायत के अंतर्गत आता है। यहां के कई गांव जैसे परसिया और लीलाधरपुर तथा कुछ और गांवों के लोग नदी पार कर आते-जाते हैं। धर्मावती नदी के किनारे बसे गांव के लोग एवं चंदा पंचायत युवा ग्रुप के सदस्यों ने प्रदर्शन करके प्रशासन से अपील किया है कि ऐसी गम्भीर समस्याओं पर कोई ठोस कदम उठाया जाय।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here