15 मिले संक्रमित, घट रही है पॉजिटिव की संख्या

0
713

बक्सर खबर। आज रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 15 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वैसे कहें तो पॉजिटिव मिलने का सिलसिला थमा नहीं है। लेकिन, इसमें कमी आई है। 29 को 17 संक्रमित मिले थे और 28 को 36, यह लोगों की सतर्कता का परिणाम है। यह सारा श्रेय उन्हीं को दिया जाना चाहिए। लेकिन, श्रेय लेने वालों को नियमों का पालन भी सजगता से करना होगा।

तभी महामारी का रुप ले चुकी इस संक्रामक बीमारी से बचा जा सकता है। वैसे प्रशासन ने खबर लिखे जाने तक कुल संक्रमितों की संख्या व शेष रह गए पॉजिटिव की जानकारी नहीं दी है। लेकिन, 29 अगस्त की रिपोर्ट के अनुसार हम हम गणना करें तो कुल संक्रमितों की संख्या 2745 होती है। खबर के साथ सूची संलग्न हैं। आप संक्रमित पाए गए लोगों के इलाके के बारे में यहां जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here