भारतीय राजनीति में काला अध्याय जुडने से कांग्रेस ने बचाया: विभोर

0
197

बक्सर खबर: आखिरकार कर्नाटक में लोकतंत्र की विजय हो गई। संविधान की हत्या करने वाले भाजपाईयों के लिए करारा तमाचा है। भाजपा राजनीति को उस स्तर ले जाना चाहती है जहां कि कानून व लोकतंत्र की कोई मर्यादा न हो सिर्फ और सिर्फ पैसा बोले। लेकिन विपक्ष ने जो सबक सिखया वह भारतीय राजनीति के एक काला अध्याय जुडने से बचा लिया। यह युक्त बातें कांग्रेस के युवा नेता विभोर कुमार द्विवेदी ने कही। वहीं लोकतंत्र के विजय पर मिठाई खिला एक दुसरे को बधाई दी। इस मौके पर हरी शंकर त्रिवेदी, पंकज उपाध्याय, अरविंद देवता पाण्डेय, मिथलेश चौबे, मुरारी मिश्रा, धनजी दुबे समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं एक दुसरे को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here